Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsVibrant Market Preparations for Janmashtami Festival in the City
जन्माष्टमी के बाजार में आई रौनक, पूजन सामग्री खरीदने उमड़े लोग

जन्माष्टमी के बाजार में आई रौनक, पूजन सामग्री खरीदने उमड़े लोग

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के बाजार में रंग-बिरंगी सजावट की धूम मची है। मुख्य बाजार, मेन रोड और गुरु गोविंद सिंह चौराहे पर भगवान कृष्ण से जुड़ी सजावट का सामान बिक रहा है। महिलाएं भगवान कृष्ण की पूजा...

Aug 17, 2025 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

जन्माष्टमी पर्व को लेकर गुरुवार को शहर का बाजार रंग-बिरंगी सजावट से सराबोर रहा। मुख्य बाजार, मेन रोड, संकटा देवी रोड और गुरु गोविंद सिंह चौराहे पर भगवान कृष्ण के श्रृंगार और सजावट का सामान बेचने वाली दुकानें सजीं। मटकी, बांसुरी, मुकुट, मोर पंख, झांकी की सजावट, पोशाकें, झालर, झूले और पूजन सामग्री की भरमार ने बाजार को आकर्षक बना दिया। बताते चले जन्माष्टमी का त्यौहार इस बार शनिवार को मनाया जाएगा। जिसको लेकर शहर में जन्माष्टमी पर झांकी सामग्री और प्रसाद की बाजार गुलजार हो गई है। झांकी की सजावट, मिठाई की दुकानों और प्रसाद के रूप में रामदाना की दुकानों पर अभी से जमकर भीड़ लग रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वही गुरुवार की सुबह से दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही, जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। गृहिणियों ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा के श्रृंगार से लेकर माखन-मिश्री भोग तक की तैयारी के लिए सामान खरीदा। दुकानदारों ने बताया कि इस बार खास डिजाइन की मटकियों, हैंडमेड बांसुरियों और झूला सेट की मांग सबसे अधिक है। मिठाई के दुकानदारों ने बताया कि इन दोनों मौके पर रसगुल्ला, लड्डू और पेड़े की बिक्री में खासा उछाल आता है। शहर में लगी जन्माष्टमी पर पूजा सामग्री झांकी सजावट की दुकानों पर गुरुवार शाम से ही बाजार की रौनक और बढ़ गई, जगह-जगह झांकियां सजाने और मंदिरों की सजावट के लिए सामान खरीदारी होती रही।