Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsVaccination Drive for Livestock Against Mouth and Hoof Disease Begins Soon
पशुओं को रोग से बचाव को लगेगा टीका, आई 2.30 लाख वैक्सीन

पशुओं को रोग से बचाव को लगेगा टीका, आई 2.30 लाख वैक्सीन

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - पशुओं को मुंहपका और खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। जिले में 2.30 लाख डोज वैक्सीन आ गई है और टीकाकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से अनुरोध किया है कि जब टीम गांव में आए, तो अपने पशुओं को निशुल्क टीका लगवाएं।

Jan 03, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

पशुओं को मुहपका व खुरपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिले में 2.30 लाख डोज वैक्सीन आ गई है। टीकाकरण की शुरुआत जल्द ही होगी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों से अपील की है कि जब भी टीकाकरण के लिए टीम गांव पहुंचे तो पशुओं को टीका लगवा लें। टीका निशुल्क लगाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.दिनेश सचान ने बताया कि पशुओं में मुंहपका व खुरपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। टीका लगा होने पर यह रोग होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए विभाग को 2.30 लाख डोज वैक्सीन आ गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैक्सीन को सुरक्षित रखा गया है। टीकाकरण की तिथि अभी निदेशालय से जारी नहीं हुई है। जैसे ही टीकाकरण कार्यक्रम जारी होगा जिले में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पशु छह महीने से ज्यादा गर्भ धारण करने वाले होंगे उनको यह टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा तीन साल से कम उम्र के पशुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा। बाकी सभी पशुओं को टीका लगेगा। उन्होंने बताया कि जब भी विभाग की टीम टीकाकरण के लिए जाए तो अपने पशुओं को टीका जरूर लगवा लें जिससे पशुओं का मुंहपका व खुरपका रोग से बचाव हो सके। बताते चलें कि विभाग साल में दो बार टीकाकरण कराता है।