आउटसोर्स कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने वेतन भेदभाव, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये, और अनुबंध की उचित शर्तों की मांग की है। लगभग 29 हजार आउटसोर्स कर्मचारी इसमें भाग लेंगे, और जून में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ की जनपद इकाई लखीमपुर खीरी द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण को पत्र देकर आंदोलन कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के साथ वेतन भुगतान एवं सेवा शर्तों में भेदभाव किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू करने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करने तथा पूर्व में जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई है।
इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा, दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की रोकथाम तथा कुशल श्रमिकों के स्थान पर अकुशल कर्मियों की तैनाती बंद करने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल है।संघ के अनुसार प्रदेशभर के लगभग 29 हजार आउटसोर्स कर्मचारी आंदोलन में भाग लेंगे। घोषित कार्यक्रम के तहत जून माह में विभिन्न जनपदों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद 5 जून को जिलाधिकारियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


