कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का गोला में जोरदार स्वागत

Apr 05, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का गोला आगमन हुआ, जहां उन्हें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक अमन गिरि ने मंत्री का अभिनंदन किया। मंत्री ने बाबा चंद्रभाल शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का गोला में जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का शनिवार को गोला आगमन हुआ, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री द्वारा बाबा चंद्रभाल शिव मंदिर में दर्शन-पूजन से हुई, जहां उन्होंने परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंत्री का काफिला एक फार्म हाउस पहुंचा, जहां विधायक अमन गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित परिचयात्मक बैठक में मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना।

साथ ही विधायक अमन गिरि के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।