हाईस्कूल के छात्रों के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन आज
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में 17 फरवरी को यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन शुरू होगी। विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विषयों में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स देंगे। हेल्पलाइन नंबर 9415664679 पर संपर्क कर छात्र दो घंटे तक सलाह ले सकेंगे।
लखीमपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन हाईस्कूल 17 फरवरी को खुलेगी। हेल्पलाइन के माध्यम से विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स देंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व व मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को को मुख्य विषयों विज्ञान, गणित, अंग्रेजी व सामाजिक विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स व शंका समाधान करने के उद्देश्य से विशेषज्ञों की टीम बैठेगी। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे से अपरान्ह साढ़े पांच बजे तक दो घंटे के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन नम्बर 9415664679 पर फोन कर छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर टिप्स ले सकेंगे।
विज्ञान के लिए •रोहित कुमार कुम्हरावां इण्टर कॉलेज लखनऊ व •अतेन्द्र कुमार सिंह आरबीएसबी सिंह इण्टर कॉलेज कमलापुर सीतापुर गणित के लिए •आयुष्मान द्विवेदी राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर सादात लखनऊ मौजूद रहेंगे। जबकि अंग्रेजी के लिए •राजश्री खन्ना आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज बादशाहनगर मौजूद रहेंगे। वहीं अभिलेखीकरण के लिए पवन कुमार तिवारी कुम्हरावां इण्टर कॉलेज लखनऊ जानकारी देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


