5.38 लाख महिलाओं को होली उपहार, सीएम ने भेजी सब्सिडी

Mar 01, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - होली पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत खीरी जिले की 5.38 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए और आधार प्रमाणित लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल का वितरण किया गया।

5.38 लाख महिलाओं को होली उपहार, सीएम ने भेजी सब्सिडी

होली पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत खीरी जिले की 5.38 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की सौगात दी है। कलक्ट्रेट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लखनऊ से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को देखा गया। कार्यक्रम का संचालन डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने किया। जनपदीय कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और डीएसओ अंजनी कुमार सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि खीरी में 05 लाख 38 हजार 961 गरीब महिलाए उज्ज्वला योजना की लाभार्थी है।

आधार प्रमाणित लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया। योजना के तहत सर्वप्रथम लाभार्थी अपने स्तर से प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 किलो का सिलेंडर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके बाद सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में ऑयल कम्पनियों द्वारा अंतरित की जाएगी। इस अवसर पर सेल्स ऑफिसर इंडियन ऑयल के साथ में लखीमपुर के वितरक रानी सती इंडियन गैस सर्विस, निशांत इंडियन गैस सर्विस, खीरी राइस मिल एचपी गैस, भगवान भारत गैस के प्रोपराइटर मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।