व्यापार मंडल के संवाद कार्यक्रम में विधायक ने गिनाई उपलब्धियां

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र में व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक मंजू त्यागी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री की जीरो टालरेंस नीति पर कार्यवाही की जानकारी साझा की।

व्यापार मंडल के संवाद कार्यक्रम में विधायक ने गिनाई उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र की महेवागंज, अंदेशनगर, सुंदरवल, नकहा पिपरी, फरधान, कैमहरा व रुकुंदीपुर इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक मंजू त्यागी ने व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि विधायक मंजू त्यागी ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को बताया। व्यापारियों को आस्वत किया कि उनके सुझावों पर प्राथमिकता से अमल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार व अपराधों को लेकर जीरो टारलेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा है। व्यापारी समाज पूर्णतया सुरक्षित है।

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला महामंत्री उमेश शुक्ला, संरक्षक सुरेंद्र कुमार तोलानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अजमानी, महिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता, रीना अस्थाना, रोहित गुप्ता, विजय त्रिवेदी, हरमिंदर सिंह, गुलशन शर्मा, नसीम खान, सुनील वर्मा, सिराज, संजय वर्मा, ज्योति तिवारी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारिक हितों, क्षेत्रीय विकास और संगठन की मजबूती पर सार्थक चर्चा हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।