हाईस्कूल, इंटर के टॉप-10 मेधावियों का सम्मान समारोह एक को

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

-यूपी बोर्ड के इन मेधावियों को 21 हजार रुपए की धनराशि, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया जाएगार रुपए की धनराशि, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया जाएगा -कलक्ट्रेट सभा

हाईस्कूल, इंटर के टॉप-10 मेधावियों का सम्मान समारोह एक को

लखीमपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के टॉप-10 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। एक जून को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह नौ बजे से आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधि व डीएम मेधावियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगे। वहीं पुरस्कार की 21 हजार की धनराशि की प्रतीकात्मक चेक दी जाएगी। पुरस्कार की धनराशि डीबीटी से उनके खाते में भेजी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश स्तर पर टॉप-10 स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेधावियों को सम्मानित करेंगे। वहीं जिला स्तर पर हाईस्कूल के टॉप-10 व इंटर के टॉप-10 मेधावियों को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया जाएगा।

जनप्रतिनिधि व डीएम इन मेधावियों को प्रशस्तिपत्र, मेडल व प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित करेंगे। सभी मेधावियों को 21-21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह धनराशि उनके बैंक खातों में डीबीटी से भेजी जाएगी। डीआईओएस ने स्कूलों के प्रशासन को निर्देश दिया है कि मेधावियों को शिक्षकों के साथ वाहन से एक जून को सुबह नौ बजे से पहले कलक्ट्रेट सभागार भेजें। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं को उनके गंतव्य तक ले जाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी। उन्होंने बताया कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।