नगर पंचायत दफ्तर में हंगामा, भाजपा नेता का घेराव
नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। एक भाजपा नेता और नगर पंचायत सफाई कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे सफाई कर्मी उग्र हो गए। सफ़ाई कर्मचारियों ने भाजपा नेता पर गाली...
नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। एक भाजपा नेता और नगर पंचायत सफाई कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे सफाई कर्मी उग्र हो गए। सफ़ाई कर्मचारियों ने भाजपा नेता पर गाली गलौज व अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
हुआ यह कि गुरुवार को नगर पंचायत दफ्तर में सफाई कर्मचारी जमा थे। इस बीच कस्बे के एक भाजपा नेता भी पहुंच गए और उन्होंने टिप्पणी कर दी। इसी को लेकर उनकी एक सफाई कर्मचारी से बहस होने लगी। इसके बाद मामला बढ़ गया। जमकर धक्का मुक्की हुई। सफाई कर्मचारियों ने नेताजी को घेर लिया तो वह वहां से भाग निकले। नाराज सफ़ाई कर्मियों ने नगर पंचायत इओ व खीरी थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है।
