Lakhimpur Khiri News: नोडल अधिकारी आज खेतौसा में करेंगी पौधरोपण
Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता।डल अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश शासन के चीनी एवं गन्ना विभाग की आयुक्त मिनिष्ती एस रविवार को जिला भ्रमण के दौरान विकास खंड लखीमपुर की ग्

Lakhimpur Khiri News: जिले की नोडल अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश शासन के चीनी एवं गन्ना विभाग की आयुक्त मिनिष्ती एस रविवार को जिला भ्रमण के दौरान विकास खंड लखीमपुर की ग्राम पंचायत खेतौसा में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगीं। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगीं और अभियान की प्रगति का भी अवलोकन करेंगी। ग्राम प्रधान रामकरण वर्मा ने बताया कि नोडल अधिकारी के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


