पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, छह पालियों में होगी परीक्षा
लखीमपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। परीक्षा तीन दिन तक चलेगी, जिसमें रोजाना दो पालियों में साढ़े छह हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और 35 बसें परिवहन के लिए लगाई गई हैं।

लखीमपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा तीन दिन तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में करीब साढ़े छह हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 16 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों को नियमित रूप से केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस किए गए हैं। कंट्रोल रूम से परीक्षा गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。
परीक्षा के लिए बसों की व्यवस्था
35 बसें आज से तीन दिन चलेगी परीक्षार्थियों के लिए
प्रदेश भर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा होने जा रही है। जिले में परीक्षार्थियों को लाने ले जानें को लेकर रोडवेज ने तैयारी की है। इसके लिए 35 बसों को लगाया जाएगा। एआरएम लखीमपुर गीता सिंह ने बताया कि लगातार तीन दिन होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए गोला डिपो की 35 बसें लगायी जाएगी। बस अड्डे पर जगह न होने के चलते इन बसों को पुलिस लाइन में खड़ा किया जाएगा। इसके बाद गांधी चौराहे और बस अड्डे के पास से परीक्षाओं को सफर के लिए बसें मिलेगी। मौजूदा समय में पुराने बस अड्डे की बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का काम चल रहा है।इस काम को तीन दिन के लिए बंद कराया जा रहा है। इससे किसी तरह का हादसा न हो सके।साथ ही बस अड्डे के वाटर कूलर हटने से पानी की जरूरत को पूरा करने को पालिका का टैंकर मंगाया जा रहा है। इन 35 बसों के साथ परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


