दूसरे दिन भी 3361 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया इम्तिहान
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। 6239 में से 3361 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान मेटल डिटेक्टर और बायोमीट्रिक सत्यापन किया गया। प्रशासन ने परीक्षा की निगरानी की और सभी परीक्षार्थियों को सफलतापूर्वक केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी।

लखीमपुर, संवाददाता। रविवार को यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। दोनों पालियों में 6239 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3361 गैरहाजिर रहे। केंद्रों पर सुबह से ही कतार लगाकर परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर, बायोमीट्रिक व फोटोस्कैन के बाद प्रवेश कराया गया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। पुलिस की खुफिया सेल सोशल मीडिया से लेकर तमाम गतिविधियों की निगरानी करती रही।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज का जायजा लिया।
केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुसार सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये। हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट व इंस्पेक्टर की अगुवाई में भारी पुलिस बल व महिला सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मेटल डिटेक्टर, फोटो स्कैनर, बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी ओएमआर शीट जमा कराने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी गई। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बताते चले कि जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी 4800 के सापेक्ष पहली पाली में 3078 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1722 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से दूसरी पाली में 3161 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1639 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सीधी भर्ती 2025 परीक्षा शांतिपूर्ण, नकल विहीन, सकुशल, व्यवस्थित एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर जहां एक और प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने परीक्षा को संपन्न कराने में अहम किरदार निभाने वाले परीक्षा के नोडल अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्मिको को शुभकामनाएं दी।दो दिन में 108 बसों में लखनऊ और कानपुर भेजे गए परीक्षार्थीलखीमपुर,संवाददाता।भर्ती परीक्षा के दो दिन में 108 बसों से परीक्षार्थियों को भेजा गया। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बस और ट्रेनों में परीक्षार्थियों की जमकर भीड़ रही। इस दौरान 29 अतिरिक्त बसों के साथ 54 बसों का संचालन परीक्षार्थियों के लिए किया गया। दो दिन में 58 अतिरिक्त बसें चलायी गयी।रविवार को जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के बने केंद्रों पर परीक्षा देने खूब अभ्यर्थी पहुंचे। दूसरे दिन परीक्षा की पहली पाली और दूसरी पाली के बाद बस अड्डे पर लखीमपुर डिपो की 15 और गोला डिपो की 14 अतिरिक्त संचालित की गयी।इनको कानपुर और लखनऊ तक चलाया गया। इसके साथ गोला डिपो की रोजाना चलने वाली 25 बसे भी संचालित हुई। वहीं दोनों डिपो की डेली में चल रही अनुबंधित बसें भी दिनभर यात्रियों के साथ अभ्यर्थियों को लखनऊ तक लेकर गयी। रविवार की परीक्षा को लेकर गोला डिपो से अतिरिक्त बसों को फिर से बुलाकर लखनऊ कानपुर के लिए भेजा गया। वहीं दूसरी तरफ दोपहर में मैलानी से लखनऊ जानें वाली पैसेंजर ट्रेन 55083,मैलानी सीतापुर 55081 के साथ इज्जतनगर से गोरखपुर जानें वाली एक्सप्रेस ट्रेन में परीक्षार्थियों की खूब भीड़ रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


