पैदल जाते युवक की सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

अमीर नगर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर गांव कंधरापुर के 30 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक खेत पर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक विवाहित था और अपनी मां और भाई के साथ रह रहा था।

पैदल जाते युवक की सड़क हादसे में मौत

मोहम्मदी, संवाददाता। अमीर नगर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर गांव कंधरापुर निवासी युवक को सड़क पर पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।गांव कंधरापुर निवासी मृतक के पिता बाल खीरा ने बताया कि उसका 30 वर्षीय पुत्र शनिवार की रात 11 बजे करीब खेत पर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई संजीत तिवारी ने घायल को मोहम्मदी सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया था। डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक विवाहित था। उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। तभी से अपनी मां रामरती और बड़े भाई नंदू सिंह के साथ रहकर खेती-बाड़ी में सहयोग करता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।