Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsFamily Feud Leads to Uncle Shooting Nephew in Khmaria
खमरिया कस्बे में भतीजे योगेश की गोली मारकर हत्या के पीछे आए दिन होने वाली रार सामने आई है। शनिवार रात भी औरतों के बीच कहासुनी के दौरान चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ा दिया।

खमरिया कस्बे में भतीजे योगेश की गोली मारकर हत्या के पीछे आए दिन होने वाली रार सामने आई है। शनिवार रात भी औरतों के बीच कहासुनी के दौरान चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ा दिया।

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - हत्याकांड से सनसनी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्यद में चाचा ने छत से चढ़कर मार दी थी गोली -बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज, दो

Nov 10, 2025 02:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

-पारिवारिक विवाद में चाचा ने छत से चढ़कर मार दी थी गोली -बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज, दोनों गिरफ्तार फोटो--08 व 09---खमरिया कस्बे में भतीजे की हत्या की वारदात के बाद मकान पर मुस्तैद पुलिस व मौजूद लोग खमरिया, संवाददाता। खमरिया कस्बे में भतीजे योगेश की गोली मारकर हत्या के पीछे आए दिन होने वाली रार सामने आई है। शनिवार रात भी औरतों के बीच कहासुनी के दौरान चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ा दिया। मृतक के पिता ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। खमरिया पुलिस ने हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपी की लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। खमरिया कस्बे में सदर चौराहे के पास रहने वाले प्रदीप अवस्थी व सत्यप्रकाश अवस्थी सगे भाई हैं। दोनों के बीच संपत्तियों के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर करीब तीन दशक पुराना विवाद है। इसी वजह से दोनों भाइयों के बीच मामूली वजहों से भी झड़प हो जाती थी। शनिवार को प्रदीप के बेटे योगेश ने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर दिया। इस पर सत्यप्रकाश की पत्नी सीमा ने आपत्ति की। बताते हैं दोनों घरों की महिलाओं के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दरम्यान सत्यप्रकाश और योगेश भी मौके पर आ गए तो दोनों के बीच विवाद हो गया। सत्यप्रकाश दोनाली बंदूक लेकर छत के छज्जे पर आ गए और वहीं से योगेश को निशाना बनाकर फायर झोंक दिया। गोली योगेश के सिर पर लगी और उसने मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता प्रदीप अवस्थी ने सत्यप्रकाश और उसकी पत्नी सीमा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बाक्स हत्या आरोपी गिरफ्तार,आला ए कत्ल भी बरामद -खमरिया थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आरोपी उस वक्त घर में ही मौजूद था। जो निकल भागने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आरोपी को दबोचने के लिए घेराबंदी की गई। पुलिस ने सत्य प्रकाश और उसकी पत्नी सीमा को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी हत्या आरोपी सत्य प्रकाश के घर से बरामद हो गई। उन्होंने बताया कि बंदूक का लाइसेंस सत्य प्रकाश अवस्थी के नाम है। थाना प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।