दो बहनें बनीं सचिवालय में समीक्षा अधिकारी
Lakhimpur-khiri News - ईसानगर के किसान शिवसेन लाल वर्मा की दो बेटियों, लक्ष्मी और अंशिका, का सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। लक्ष्मी ने महिला वर्ग में पहला और सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि अंशिका ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। परिवार में खुशी का माहौल है।

ईसानगर के रहने वाले किसान शिवसेन लाल वर्मा की दो बेटियों का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। बड़ी बहन लक्ष्मी ने सूची में तीसरा और महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। छोटी बहन अंशिका को यह सफलता पहले प्रयास में मिली है। शानदार सफलता के लिए जहां घर में खुशी का माहौल है। ईसानगर के नारीबीहेड़ गांव के रहने वाले किसान शिवसेन लाल वर्मा के फोन पर रात करीब 12 बजे आई एक फोन कॉल के बाद घर में जश्न का माहौल बन गया। पता चला बेटियों लक्ष्मी वर्मा और अंशिका वर्मा का चयन सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया है।
बेटियों की सफलता की बात परिवार को बताई और सुबह तक क्षेत्र के शुभचिंतकों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बता दें, बड़ी बहन लक्ष्मी का चयन वर्ष 2016 में बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक पद के लिए हुआ था पर नौकरी नहीं की। लक्ष्मी ने लोक सेवा आयोग की कई परीक्षाएं पास की पर साक्षात्कार पर परिणाम अटक चुका था। इस बार सूची में तीसरा और महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। छोटी बहन अंशिका को यह सफलता अपने पहले प्रयास में ही मिल गई। शिवसेन लाल वर्मा के बेटे कमलेश वर्मा का चयन वर्ष 2015 में पीसीएस की परीक्षा पास कर सब रजिस्ट्रार के पद पर हुआ था जो वर्तमान में महराजगंज में तैनात हैं। सफलता पर चाचा विस्यासेन वर्मा,विजय सेन वर्मा और पारिवारिक शुभचिंतको में खुशी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


