लखीमपुर में अचानक लगी आग से दो घर जलकर खाक
शनिवार की देर शाम कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पड़ोसी का घर भी चपेट में आ गया। अग्निकांड में दोनों घरों में रखा हजारों का सामान जल...
शनिवार की देर शाम कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पड़ोसी का घर भी चपेट में आ गया। अग्निकांड में दोनों घरों में रखा हजारों का सामान जल गया। सिकंद्राबाद निवासी नियाजली शाह ने बताया शनिवार की देर शाम उसके घर में अज्ञात कारणों के चलते छप्पर फूस के बने मकान में आग लग गयी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। आग की लपटें देख तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और बुझाने में जुट गए।
अग्निकांड में नियाजली शाह के घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं पास रहने बाले बादशाह का भी घर जल गया है। अग्निकांड में घरेलू सामान सहित 20 हजार की नकदी जल कर राख के ढेर में तब्दील हो गयी। नियाजली की पत्नी शायरा ने बताया कि बीस हजार रुपये वह उसी दिन बैंक से बीमार पति के इलाज के लिए निकाल कर लायी थी वह भी जल कर राख हो गये है। ग्राम प्रधान पति विपिन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।