Two Girls Jump into Sharda Canal from Dhakherwa Bridge Search Operations Underway पुल से नहर में कूदी दो लड़कियां, सर्च अभियान शुरू, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTwo Girls Jump into Sharda Canal from Dhakherwa Bridge Search Operations Underway

पुल से नहर में कूदी दो लड़कियां, सर्च अभियान शुरू

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के ढखेरवा पुल से दो लड़कियां शारदा नहर में कूद गईं। घटना के बाद पुलिस और गोताखोर लड़कियों की खोज में जुट गए हैं। अभी तक लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 9 Oct 2025 02:19 PM
share Share
Follow Us on
पुल से नहर में कूदी दो लड़कियां, सर्च अभियान शुरू

लखीमपुर, संवाददाता। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा पुल से गुरुवार के दोपहर दो लड़कियां शारदा नहर में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उनकी खोजबीन में लगी है। नहर में गोताखोर भी उतारे गए हैं। नदी में कूदने वाली लड़कियां कौन है, अभी इसका पता नहीं चल सका है। गुरुवार के दोपहर ढखेरवा पुल पर अचानक दो लड़कियां पहुंची और पुल के नीचे शारदा नहर में झांकने लगी। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक दोनों लड़कियों ने अपने दुपट्टे और चप्पल वही पल पर रख दिया और शारदा नहर में कूद गई। लड़कियों को नदी में कूदते देख हड़कंप मच गया। जब तक लोग दौड़कर पुल के पास पहुंचते , दोनों गहरे पानी में लापता हो गई थी।

इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय ने बताया कि दो लड़कियों के नहर में कूद जाने की सूचना मिली है। टीम को लगाया गया है। अभी तक लड़कियों के बारे में पुलिस के पास कोई पुष्ट सूचना नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।