ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीशारदा में डूबीं दो नावें, 26 बचाए गए, एक लापता

शारदा में डूबीं दो नावें, 26 बचाए गए, एक लापता

गुरुवार को नरहर गांव के पास तटबंध के किनारे नाव डूबने के दो हादसे हुए हैं। इसमें एक नाव पर सवार करीब 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि दूसरे नाव हादसे में एक व्यक्ति लापता हो गया। उसकी तलाश...

शारदा में डूबीं दो नावें, 26 बचाए गए, एक लापता
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 31 Aug 2018 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को नरहर गांव के पास तटबंध के किनारे नाव डूबने के दो हादसे हुए हैं। इसमें एक नाव पर सवार करीब 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि दूसरे नाव हादसे में एक व्यक्ति लापता हो गया। उसकी तलाश जारी है। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ धौरहरा और फूलबेहड़ पुलिस पहुंच गई।

फूलेहड़ इलाके के रमपुरवा निवासी जगदीश ,पुष्पेन्द्र, अनिल, आजाद, राजबहादुर समेत करीब 20 लोग नाव पर सवार होकर सुबह नौ बजे अपने गांव रमपुरवा जा रहे थे। तभी नरहर के पास तटबंध के किनारे पानी के तेज बहाव में नाव डूब गयी। लोगों की चीख पुकार सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और डूब रहे लोगों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के करीब चार घंटे के बाद एक बजे दूसरी घटना हो गयी। नरहर निवासी सोहन (55) पुत्र दुजई बांध के बाहर दवा लेने आया था। दवा लेकर नाव से वापस जा रहा था। गांव में रहने वाले गया प्रसाद नाव चला रहा था। बताया जाता है कि नाव पर सात लोग सवार थे। जैसे ही नाव बीच में पहुंची कि अचानक पानी में डूब गयी। लोगों के शोर मचाने पर तमाम लोग जुट गए और बचाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने डूब रहे छह लोगों को बाहर निकाल लिया। जबकि सोहन का कहीं पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ धौरहरा श्रेष्ठा ठाकुर, नायब तहसीलदार लाल कृष्ण व इंस्पेक्टर फूलबेहड़ विद्याराम दिवाकर मय फोर्स के पहुंच गए। गोताखोरों को मौके पर बुलाकर तलाश शुरू करवायी। लेकिन खबर लिखे जाने तक सोहन का पता नहीं चल सका है। लगातार दो नाव हादसों से लोगों में दहशत है। कई गांव जलमग्न होने के कारण इस समय आवागमन का माध्यम नाव ही है।

रात भर चला ऑपरेशन, सुबह बरामद हुई लाश: दाउदपुर-खीरी। हिन्दुस्तान संवादपूजागांव-महंदी में बुधवार शाम शारदा नदी में हुए नाव हादसे में लापता युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। लापता युवक की तलाश में रात भर टीमें जुटी रहीं। सवेरे उसकी लाश निकाली जा सकी।

शारदा नदी की धारा पूजागांव-मेहंदी के रपटा पुल के पास तेज थी। जौहरा फूलबेहड़ के बिरजू, परसेहरी कला सुंदरवल के अवधेश, पिपरा मरोड़ा फूलबेहड़ के शिवकुमार और सेहरुआ के विक्रम नाव से नदी पार कर रहे थे। तेज धारा की चपेट में आते ही नाव पलट गई। नाव खे रहे बिरजू, अवधेश और शिवकुमार निकल आए, जबकि विक्रम डूब गया। सुबह उसकी लाश बरामद हुई है। विक्रम अपनी ससुराल ककरपिट्टा आया था। वह यहां से नाव से साले की ससुराल जा रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया। नाव डूबने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें