जल संरक्षण चित्रकारी प्रतियोगिता में तुषार मौर्य रहे अव्वल
शहर के गुरुकुल एकेडमी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र छात्राओं को पुरस्कार...
पलियाकलां-खीरी।
शहर के गुरुकुल एकेडमी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर
सम्मानित किया गया। गुरूकुल एकेडमी स्कूल में पलिया की इण्डस इंड बैंक की तरफ से चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा तीन से नौ व ग्यारह के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्राकृतिक सुंदरता पर चित्रकारी कर अर्णव गुप्ता ने प्रथम, श्रुति अग्रवाल ने द्वितीय व गुरप्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की जल संरक्षण विषय की चित्रकारी में तुषार मौर्य ने पहला, आयुष मिश्रा ने दूसरा व शगुन सिंह ने तीसरा स्थान पाया। जीवन के विभिन्न पहलू विषय पर शैलजा मिश्रा ने पहला, कौशल किशोर ने दूसरा व नवजोत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
