Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTruck-tractor Collision Causes Traffic Jam in Pasgawan Area
ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई ट्राली, लगा जाम

ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई ट्राली, लगा जाम

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - पसगवां कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे कई वाहन फंस गए। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद जाम खुलवाया। दोनों पक्षों में समझौता करने के बाद ही जाम खत्म हुआ।

Nov 21, 2025 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

पसगवां कोतवाली क्षेत्र के बरवर-जहानीखेडा मार्ग पर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति को जा रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्राली को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक को हाथ-पैर में चोट आई है। साथ ही ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर निकास न होने से दोनों ओर लंबी जाम लग गई। ट्रैक्टर चालक के पक्ष के लोगों ने मौके पर सड़क जाम करने की भी कोशिश की। जाम में रोडवेज की दो बसों सहित कई स्कूली वाहन घंटो फंसे रहे। मौके पर पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सहित पुलिस टीम को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव साहूपुर निवासी किसान रामजी अपने ट्रैक्टर से अजबापुर चीनी मिल गन्ना आपूर्ति करने जा रहा था। मकसूदपुर कस्बे के आगे नकटी तिराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रैक्टर ट्राली ट्रक में फंसकर काफी दूर घिसटती चली गई। ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर का अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा। साथ ही ट्रैक्टर का स्पेंडल टूटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। सदस्य जिला पंचायत लाल बहादुर वर्मा ने मौके पर ही दोनों पक्षों में नुकसान की भरपाई व इलाज करवाने की बात पर समझौता करवाया। समझौते के बाद ही मौके पर से जाम खुल सका।