ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक पलटा
Mar 14, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur-khiri News - सम्पूर्णानगर में किसान सहकारी चीनी मिल के यार्ड में एक ओवरलोड ट्रक पलट गया। ट्रक चालक राजू को पास के लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यह गनीमत थी कि ट्रक पलटने के समय आसपास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सम्पूर्णानगर। कस्बे की किसान सहकारी चीनी मिल में सुबह उसे समय एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया, जब गन्ने से लगा ओवरलोड ट्रक मिल यार्ड में पलट गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक का शीशा तोड़कर ट्रक चालक राजू को बाहर निकला जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि जिस जगह पर ट्रक पलटा आसपास कोई था नहीं। वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


