तेज आंधी में अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
रामापुर के पास गुरुवार रात तेज आंधी और तूफान में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि आसपास अफरा-तफरी मच गई। ट्रक एक दुकान के पास पलटा, लेकिन गनीमत रही कि सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु किया।

रामापुर। कस्बे के पास गुरुवार रात तेज आंधी और तूफान के बीच एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लखीमपुर से कोल्ड ड्रिंक लादकर बहराइच की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रयागपुर से भरी गई कोल्ड ड्रिंक लेकर ट्रक नवाबगंज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रामापुर कस्बे के पास डिवाइडर से थोड़ा आगे सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन की तेज हेडलाइट ट्रक चालक की आंखों पर पड़ गई। तेज रोशनी के कारण चालक कुछ क्षण के लिए सड़क का अंदाजा नहीं लगा सका।
सामने अचानक डिवाइडर दिखाई देने पर चालक ने ट्रक का स्टेरिंग मोड़ा, जिससे वाहन असंतुलित हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान के पास जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


