क्षमता से अधिक सवारियां, बस सहित छह्र वाहन सीज

Feb 28, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - होली त्योहार के दौरान परिवहन विभाग ने वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को ढोने पर प्रतिबंध लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रशासन ने चार वाहनों के चालान किए और पांच को सीज किया। उन्होंने सवारियों से अपील की कि वे वाहनों में लटककर यात्रा न करें।

क्षमता से अधिक सवारियां, बस सहित छह्र वाहन सीज

होली त्योहार के मौके पर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही हैं। इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए परिवहन विभाग वाहन चेकिंग कर रहा है। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पाण्डेय ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार वाहनों के चालान किए गए व पांच वाहनों को सीज किया गया। वहीं अवैध रूप से संचालित एक बस को रामापुर पुलिस चौकी में बंद कराया गया। इसके अलावा चार बसों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि त्योहार पर क्षमता से अधिक सवारियां वाहनों में बिठाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर वाहन चेकिंग की गई। उन्होंने सवारियों से भी अपील की है कि वाहनों में लटककर सफर न करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।