होली पर आ रही स्लीपर बस में मिलीं 150 से ज्यादा सवारियां, तीन सीज

Mar 02, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - कमाई के लालच में बस चालक और परिचालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्लीपर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही हैं। परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन बसों को सीज किया और 20 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ ने सख्त चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की जाएगी।

होली पर आ रही स्लीपर बस में मिलीं 150 से ज्यादा सवारियां, तीन सीज

कमाई के लालच में सवारियों की जान से खिलवाड़ बस चालक व परिचालक कर रहे हैं। स्लीपर बसों में भी क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही हैं। एक बस को रुकवाकर परिवहन विभाग के अधिकारी भी दंग रह गए। बस में भूसे की तरह सवारियां भरी मिलीं। छत तक पर सवारियां बैठी थी। 150 से ज्यादा सवारियां मिलीं। इस बस के साथ ही तीन बसों को सीज किया गया। वहीं 20 वाहनों का चालान किया गया। एआरएम के साथ एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय, प्रवर्तन अधिकारी डा. कौशलेन्द्र ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ ने बताया कि होली के त्योहार के अवसर पर गैर राज्यों से आने वाली सवारियों को कोई असुविधा न हो, हादसा न हो इसके लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कई डग्गामार स्लीपर बसों को चेक किया गया। इसमें तीन स्लीपर बसों को बंद किया गया। इनके कागज वैद्य नहीं मिले। वहीं क्षमता से अधिक सवारियां मिलीं। इसके अलावा 20 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा एआरटीओ ने प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के साथ बैठक करके सख्त लहजे में हिदायत दी कि वाहन ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग व क्षमता से अधिक सवारियां न ढोएं। लम्बी दूरी की बसो में दो ड्राइवर रखें। निर्धारित से ज्यादा सवारियां और सवारियों से निर्धारित से ज्यादा पैसा वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।