1 मई से 30 जून तक होगा अजबापुर मिल का गन्ना सर्वे

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

अजबापुर चीनी मिल में संयुक्त गन्ना सर्वे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।युक्त गन्ना सर्वे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। चपरतला संवाददाता। डीसीएम श्रीराम

1 मई से 30 जून तक होगा अजबापुर मिल का गन्ना सर्वे

चपरतला। डीसीएम श्रीराम चीनी मिल अजबापुर के हरियाली सभागार में संयुक्त गन्ना सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के प्रयोग व सर्वे की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण गन्ना व चीनी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिला गन्ना अधिकारी के आदेश पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जेबीगंज द्वारा कराया गया। गन्ना सर्वे कार्य को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वे कर्मियों को जीपीएस युक्त मशीनों, सर्वर और मिल एप के संचालन की जानकारी दी गई। बताया गया कि 1 मई से 30 जून 2026 तक गन्ना सर्वे कार्य पूरा किया जाएगा।

जिसमें पौधा गन्ने का विस्तृत सर्वे व पेड़ी गन्ने का भौतिक सत्यापन होगा। किसानों के लिए घोषणा पत्र भरना अनिवार्य किया गया है। सर्वे टीम के आने की सूचना किसानों को 3 दिन पहले मोबाइल पर दी जाएगी। सर्वे पूरा होने पर खेत का विवरण संदेश के माध्यम से भेजा जाएगा। प्रशिक्षण में ड्रिप सिंचाई, सहफसली खेती, ट्रेंच विधि, जोड़ीदार पंक्ति, पौधशाला व वानिकी का अलग विवरण दर्ज करने पर भी जोर दिया गया। नए सदस्य बनने और उपज बढ़ाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रखी गई है।कार्यक्रम में सचिव जेबीगंज गजेंद्र कटियार, सचिव मैगलगंज नंदलाल, सचिव मोहम्मदी अजीत प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी, गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी मिल कर्मी मौजूद रहे। अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।