Lakhimpur Khiri News: इंजन हुआ फेल, गोला स्टेशन पर ढाई धंटे खड़ी रही ट्रेन
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में लखनऊ-मैलानी रेल प्रखंड पर रविवार को एक पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया, जिसके कारण ट्रेन को करीब ढाई घंटे तक स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ा। दूसरा इंजन मंगवा कर देर से ट्रेन को रवाना किया गया। इसके अलावा दूसरे ट्रेनों में भी देरी देखने को मिली।

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। लखनऊ-मैलानी रेल प्रखंड पर संचालित ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इसके चलते ढाई घंटा तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। रविवार को मैलानी से चलकर लखनऊ जानें वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। मैलानी से चलने के बाद गोला स्टेशन पर पहुंच कर सुबह के समय ट्रेन खड़ी होने से हलचल मच गयी। बाद में पता चला ट्रेन में लगे इंजन में खराबी आ गयी है। इसके चलते ट्रेन को करीब ढाई घंटा स्टेशन पर ही खड़ा रखा गया। दूसरा इंजन मंगाकर 7.30 बजे के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
रविवार को ही लखनऊ से कासगंज को जा रही ट्रेन के लेट होने से पैसेंजर ट्रेन को करीब एक घंटा खड़ा किया गया। मैलानी से सीतापुर जानें वाली ट्रेन को गोला स्टेशन पर करीब पांच बजे के बाद रवाना किया जा सका।


