बेहतर सफर की जगह यात्रियों को बेहाल कर रही ट्रेनें

May 05, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - -लखनऊ-पीलीभीत रेल प्रखंड पर घंटों एक ही स्टेशन पर खड़ी रह रही ट्रेनेंड पर घंटों एक ही स्टेशन पर खड़ी रह रही ट्रेनें -लखनऊ से मैलानी पीलीभीत जानें वाली

बेहतर सफर की जगह यात्रियों को बेहाल कर रही ट्रेनें

लखीमपुर,संवाददाता। खीरी जिले में संचालित ब्राडगेज रेल की ट्रेनें लोगों को बेहाल कर रही है। कम चल रही ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेनों के घंटों एक ही स्टेशन पर ठहराव के चलते यात्री बेहाल हो रहे हैं। लखनऊ से मैलानी, पीलीभीत जाने वाली और पीलीभीत मैलानी से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को महज 136 किलोमीटर की दूरी तय करने में सात घंटे लग रहे हैं। वहीं लखनऊ से पीलीभीत 263 किलोमीटर पहुंचने में दस घंटे लग जा रहे हैं।

ट्रेन की समयबद्धता

मंगलवार को लखनऊ से चलकर पीलीभीत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 55086 लखीमपुर स्टेशन अपने तय समय 10.37 की जगह 12.44 बजे पहुंची। वहीं लखनऊ से मैलानी जानें वाली पैसेंजर ट्रेन लखीमपुर स्टेशन 11.49 की जगह 1.42 बजे पहुंची। इसके बाद इस ट्रेन को एक घंटा खड़ी रखकर 2.42 बजे रवाना किया गया। इसी तरह मैलानी से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन 55083 गोला स्टेशन पर 12.25 बजे पहुंची। इसके बाद इसे डेढ़ बजे के बाद रवाना किया गया। इस ट्रेन सहित रूट पर संचालित सभी पैसेंजर ट्रेनें डेढ़ से दो घंटा की देरी से संचालित हुई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

मालगाड़ी बन रही ट्रेन लेट होने का कारण

बाक्स

मालगाड़ी बन रही ट्रेन लेट होने का कारण

लखनऊ पीलीभीत रेल प्रखंड पर रोजाना सात से आठ माल गाडियां दौड़ रही है। इन ट्रेनों को क्रास करने के चलते ट्रेनें लेट हो रही है। मालगाड़ियां उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के लिए भी संचालित की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

लखनऊ से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन की देरी कितनी है?
लखनऊ से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन को 263 किलोमीटर की दूरी तय करने में दस घंटे लग रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।