ढाई घंटा एक्सप्रेस और डेढ़ घंटा लेट पहुंची ट्रेन, सर्दी में कांपते रहे यात्री
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन और बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गोमती एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें समय से कई घंटे लेट हो रही हैं। सर्दी और कोहरे के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबी दूरी की बसें भी छह घंटे की देरी से पहुंच रही हैं।
लखीमपुर स्टेशन पर ट्रेन से सफर करने को लगातार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रेल प्रखंड पर संचालित एकलौती एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे वहीं पैसेंजर ट्रेनें डेढ़ घंटा लेट आ रही है। ऐसे में कोहरे और सर्दी ली हवा के बीच कंपकंपाते हुए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर से चलकर इज्जतनगर जानें वाली गोमती एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8.45 की जगह सवा दो घंटा लेट होकर 11.22 बजे पहुंची। सुबह के समय घर से ट्रेन का सफर करने निकले लोगों को घंटों स्टेशन पर रूक कर सर्दी में इंतजार करना पड़ा। लखनऊ से चलकर पीलीभीत जाने वाली ट्रेन 55086 अपने समय 10.37 की जगह 12.14 बजे लखीमपुर पहुंची।
ट्रेन को स्टेशन पर करीब 37 मिनट तक रोककर क्रास कराया गया। आलम यह रहा कि इस दौरान सर्दीली हवा ने लोगों को बेहाल रखा। धूप नहीं निकलने से यात्रियों को दिक्कतें बढ़ गयी। लखनऊ मैलानी,मैलानी सीतापुर और सीतापुर मैलानी ट्रेनें भी लेट रही। छह घंटे देरी से पहुंचे रही बसें लखीमपुर और गोला डिपो की संचालित लंबी दूरी की बसों का भी कोहरे की वजह से लेट लतीफी यात्रियों को भारी पड़ रही है। बसें लगभग छह घंटे की देरी से पहुंचे रही है। इनमें दिल्ली,आगरा,मथुरा,रूपैडिहा,मिर्जापुर,कानपुर, बनारस जानें वाली बसें शामिल रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




