गाने की आवाज में नहीं सुन सका ट्रेन का हॉर्न
Lakhimpur-khiri News - ट्रेन से कटकर अमित की जान चली गई। वह होली की छुट्टी पर अपने गांव आया था। घटना सुबह 8 बजे सीतापुर शाहजहांपुर रेल लाइन पर हुई। कान में इयरफोन लगे होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। अमित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, और उसकी चचेरी बहन की शादी निकट भविष्य में थी।

ट्रेन से कटकर अमित की जान चली गई। उसे ट्रेन से टकराते देखकर लोग दौड़े तो उसका मोबाइल कुछ दूर पर पड़ा था। कानों में उसके ब्ल्यूटूथ से जुड़े इयर फोन लगे थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। उचौलिया थाना क्षेत्र के सोनौआ गांव के सामने सीतापुर शाहजहांपुर रेल लाइन पर शनिवार सुबह लगभग 8 बजे यह हादसा हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाला अमित रहने वाला तो इस गांव का ही था, लेकिन अपने पिता के साथ लंबे समय से हरिद्वार में रह रहा था। एक दिन पहले ही होली की छुट्टी पर वह गांव आया था।
पर होली से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों का मानना है कि कान में इयर फोन पर गाना सुनने की वजह से वह पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। जो होली पर अपने गांव सोनौआ आया हुआ था। अमित की चचेरी बहन की कुछ दिनों बाद शादी थी। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



