Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTragic Road Accidents Claim Three Lives in Hyderabad and Gola Areas
अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन की मौत

अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन की मौत

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - जिले के हैदराबाद और गोला थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग महिला और दो युवक शामिल हैं। अज्ञात वाहन की टक्कर से ये हादसे हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 18, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

जिले के हैदराबाद और गोला थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। इन हादसों में एक महिला की भी जान चली गई। उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उधर एनएच 730 पर संसारपुर में भी शनिवार दोपहर एक हादसा हो गया। उसमें भी तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत थाना गोला क्षेत्र के गांव विलियमगंज निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से हजरतपुर ससुराल जा रहा था। कुकरा जंगल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में गंभीर से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में इलाज के लिए गोला सीएचसी भेजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक की इलाज के इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना गोला क्षेत्र के मोहल्ला विलियमगंज निवासी दयाराम का 29 वर्षीय बेटा नीतेश कुमार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से हजरतपुर अपनी ससुराल जा रहा था। बताते हैं कुकरा जंगल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसक इलाज के लिए सीएचसी गोला भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में नीतेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने बुजुर्ग महिला की मौत थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव सकेथू निवासी एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार की दोपहर आटे का थैला लेकर गांव अमदानगर सड़क किनारे खड़े होकर रिक्शे का इंतजार कर रही थी। बताते है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए महिला को गोला सीएचसी भेजवाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव सकेथू निवासी 75 वर्षीय किसमिस जहां शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आटे का थैला लेकर अमदानगर गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर ई-रिक्शे का इंतेजार कर रहीं थी। बताते हैं कि वह अपने घर आने के लिए ई-रिक्शे का इंतजार कर रही थी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए गोला सीएचसी भेजवाया, जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई की मौत, बहन गंभीर घायल थाना हैदराबाद क्षेत्र की ढकवा चौकी अंतर्गत केशवापुर-सिसंवा कला मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेतौसा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र खुशीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय उसकी बहन ज्ञानमती गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेंद्र कुमार ने हादसे के समय हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्कूटी और साइकिल में आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल नेशनल हाइवे 730 पर कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार के सामने स्कूटी और साइकिल सवारों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनो घायलों को कस्बे के ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत रामपुर डाटपुर के मजरा डाटपुर निवासी सूबेदार शनिवार को संसारपुर बाजार आए थे। सामान खरीदारी के बाद वह जैसे ही शनिवार को नेशनल हाइवे के किनारे लगने वाली साप्ताहिक बाजार के सामने पहुंचे तो खुटार से गोला की तरफ जा रहे स्कूटी सवार मझिले निवासी गोला से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें स्कूटी चालक मझिले व उनका लड़का शोएब घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;