ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, तीन जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में ईसानगर कटौली रोड पर चहलार गांव के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक घायल को लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, तीन जख्मी

लखीमपुर। ईसानगर कटौली रोड पर चहलार गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार तीन अन्य युवक जख्मी हो गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी युवक को स्थानीय डाक्टरों ने लखनऊ रेफर किया था। बताया जाता है लखनऊ में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ईसानगर के रहने वाले शिवशंकर, शिवदत्त, बलवीर और शिवपुर गांव के रहने वाले अनतलब एक बाइक से कटौली की ओर जा रहे थे। चहलार गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई।

सभी बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर ईसानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। गंभीर रूप से जख्मी हुए 19 वर्षीय शिवशंकर पुत्र दिनेश निवासी ईसानगर की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। रात में ही परिजन शिवशंकर को लेकर ट्रामा सेंटर रवाना हो गए थे जहां इलाज के दौरान शिवशंकर ने दम तोड़ दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।