खीरी में एनएच 730 पर ट्रक ने मारी मैजिक को टक्कर, 10 की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 घायल हो गए। यह हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र में एक डग्गामार मैजिक और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई भिड़ंत के कारण हुआ। मौके पर स्थानीय पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

खीरी में एनएच 730 पर ट्रक ने मारी मैजिक को टक्कर, 10 की मौत

लखीमपुर। एनएच 730 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। यह हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया ऊंचगांव के पास उस समय हुआ, जब सवारियों से भरी एक डग्गामार मैजिक और ट्रक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। मैजिक वाहन करीब 12 सवारियों को लेकर लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इन मृतकों की हुई शिनाख्त

1.जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 25 वर्ष जाति ठाकुर

Voice of UP

2.पवन कुमार पुत्र सन्तोष निवाासी रामवचनपुरवा जनपद बहराइच जाति राजभर

3.सोहन पुत्र सन्तोष निवासी रामवचनपुरवा जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष

4.अदनान पुत्र वकील निवासी सिसैया थाना धौरहरा खीरी उम्र करीब 19 वर्ष जाति मुस्लिम

5.राजेश गोयल पुत्र मनीलाल गोयल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम व थाना मिहीपुरवा जनपद बहराइच जाति गोयल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह सड़क हादसा कब हुआ?
यह सड़क हादसा सोमवार सुबह हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।