जानवर को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, पिता की मौत, पुत्र घायल

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सोहक गांव के पास एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय प्रहलाद की मौत हो गई और उनका 26 वर्षीय पुत्र मुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर लौटते समय एक जानवर के अचानक आने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई, जिसके बाद प्रहलाद को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

जानवर को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, पिता की मौत, पुत्र घायल

लखीमपुर। शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सोहक गांव के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के ग्राम सहवाज नगर निवासी प्रहलाद (52) पुत्र चैनू लाल अपने पुत्र मुनीश (26) के साथ बाइक से सहदेवा स्थित एक आंख अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सोहक गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने प्रहलाद को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मुनीश सड़क किनारे दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही ताजपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।