बहन के घर से वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Lakhimpur-khiri News - थाना मझगई क्षेत्र के गांव छब्बापुरवा निवासी 25 वर्षीय अर्जुन लाल अपनी बहन के घर से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने पर...

थाना मझगई क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। रास्ते में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मझगई क्षेत्र के गांव छब्बापुरवा निवासी चन्द्रभाल का 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन लाल सोमवार की सुबह नौगवां में अपनी बहन के यहां बाइक से गया था। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस अपने घर लौट रहा था कि अचानक बनघुसरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए अर्जुन को पलिया सीएचसी लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।