घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Apr 08, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - कुकरा, संवाददाता।लैलूननगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्राम निवासी गोविंदा का पुत्र बाइक से लैलूननगर उषा फार्म की ओर ज

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम लैलूननगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्राम निवासी गोविंदा का पुत्र बाइक से लैलूननगर उषा फार्म की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में केवल एक लाइट जल रही थी, जिससे युवक को भ्रम हुआ कि सामने से बाइक आ रही है। सोहित कुमार गैस एजेंसी के पास हुई इस भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में निजी वाहन से लखनऊ ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।