लखीमपुर में टिन शेड और दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

Feb 11, 2026 12:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के लौखनिया गांव में एक मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिससे 80 वर्षीय छोटन यादव और उनकी 75 वर्षीय पत्नी कृष्णावती अपने परिवार के साथ सो रहे थे। दीवार के मलबे में दबने से कृष्णावती की मौत हो गई, जबकि उनके पति और दो नातिन घायल हो गए। सभी का इलाज जारी है।

लखीमपुर में टिन शेड और दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

लखीमपुर। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव लौखनिया में मंगलवार देर रात एक मकान की पक्की दीवार अचानक ढह गई। उसके नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो नातिन घायल हो गई हैं। उनका उपचार जारी है। लौखनिया गांव निवासी 80 वर्षीय छोटन यादव अपने परिवार के साथ टिन शेड के नीचे सो रहा था। पास की चारपाई पर उसकी 75 वर्षीय पत्नी कृष्णावती और दो नातिन 11 वर्षीय पिंकी और नौ साल की बबली पुत्री दिनेश भी सो रही थी। रात के आखिरी पहर अचानक टिन शेड की दीवार ढह गई। सभी लोग उसके नीचे दब गए।

गांव वालों ने किसी तरह से मलबे में दबे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। नकहा सीएचसी से कृष्णावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल कृष्णावती की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य की हालत सामान्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।