मां-बेटी की मौत के बाद नहीं थम रहे आंसू, बंधाया ढांढस
Lakhimpur-khiri News - संसारपुर के काकोरी गांव में शुक्रवार को मां और बेटी ने आत्महत्या कर ली। विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और मदद का आश्वासन दिया। दूसरी बेटी कंचन ने भी जहरीला पदार्थ सेवन किया था, जिसे अस्पताल से छुट्टी मिली है। विधायक ने अन्य परिवारों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की।

संसारपुर,संवाददाता। मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर चौकी के अंतर्गत काकोरी गांव में शुक्रवार को मां बेटी के फंदा लगाकर जान देने के मामले में सूचना पाकर पलिया विधायक रोमी साहनी काकोरी निवासी विजेन्द्र शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिल परिजनों को सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया। रविवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ब्लॉक बाकेगंज की ग्राम पंचायत काकोरी पहुंचे, जहां बीते शुक्रवार को काकोरी निवासी विजेन्द्र शर्मा की पत्नी फूलकुमारी और बेटी निमिषा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। वहीं विजेंद्र शर्मा की दूसरी बेटी कंचन ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
विधायक रोमी साहनी मृतका फूलकुमारी के पति विजेन्द्र शर्मा सहित पूरे परिवार से मिलकर उनको ढांढस बंधाया और घटना से सम्बंधित पूरी जानकारी ली। इसके अलावा विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्र के पसियापुर में रहने वाले कृष्णकांत के घर जाकर उनको बीस हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। कृष्णकांत का इकलौता बेटा नैमिष राज की कुछ दिन पूर्व हाइवे पर डंफर से टकराकर मौत हो गई थी। इसके अलावा नौआखेड़ा निवासी रामगुलाम की बुजुर्ग माताजी को दस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। कंचन की जिला अस्पताल से हुई छुट्टी शुक्रवार को मां व बहन के साथ आत्महत्या का प्रयास करने वाली कंचन की रविवार को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालत में काफी सुधार होने और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने कंचन को छुट्टी दे दी। परिवार वालों ने कंचन की पूरी तरह हालत ठीक ना हो पाने की बजह से कंचन को घर ना ले जाकर उसे कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


