Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTragic Incident Farmer Killed by Rampaging Elephants in Lakhimpur
खीरी में खेत की रखवाली कर रहे किसान को नेपाली हाथियों ने पटक कर मार डाला
संक्षेप:
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर। दुधवा जंगल से सटे खेतों में पहुंचे नेपाली हाथियों के झुंड ने फसल की खीरी में खेत की रखवाली कर रहे किसान को नेपाली हाथियों ने पटक कर मार डाला
Dec 09, 2025 12:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
लखीमपुर। दुधवा जंगल से सटे खेतों में पहुंचे नेपाली हाथियों के झुंड ने फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। हाथियों के झुंड ने किसान को रौंद कर मार दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों में घटना से जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों को कहना है कि हाथी एक महीने से उनके क्षेत्र में मौजूद हैं, लेकिन वन विभाग कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा। घटना सोमवार की देर रात दुधवा बफर जोन की मझगई रेंज के चौखड़ा फार्म में हुई। इस क्षेत्र में नेपाल से आए जंगली हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों का झुंड एक बार फिर सोमवार देर रात मझगई रेंज के चौखड़ा फार्म में पहुंचा, जहां खेत की रखवाली कर रहे 50 वर्षीय राम बहादुर ने साथियों समेत हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की। पर हाथी बिगड़ गए और उन्होंने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। बचकर भाग रहा राम बहादुर हाथियों की पकड़ में आ गया। हाथियों ने उसे पटक कर मार दिया। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जा पहुंची। वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में गुस्सा है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि हाथियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है। हाथियों के भागते वक्त यह व्यक्ति उनके बीच फंस गया और उसकी जान चली गई। स्टाफ मौके पर है। वह भी घटनास्थल पर जा रही हैं।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


