Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTragic Incident Cyclist Drowns in Ull River Body Recovered After Three Days
रपटा पुल से पानी में डूबे युवक का तीसरे दिन शव बरामद

रपटा पुल से पानी में डूबे युवक का तीसरे दिन शव बरामद

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - 9 सितंबर को कोल्हौरी गांव के पास उल्ल नदी में एक साइकिल सवार डूब गया था। तीन दिन की तलाश के बाद मंगलवार को विक्रम (30 वर्ष) का शव सिकंदरपुर गांव के पास बरामद हुआ। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।...

Sep 10, 2025 04:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

रविवार की दोपहर 9 सितंबर को उल्ल नदी पर कोल्हौरी गांव के पास बने रपटापुल के पास से एक साइकिल सवार साइकिल समेत डूब गया था। तलाश करने पर साइकिल मिल गई थी साइकिल सवार का पता नहीं चल सका। तीन दिन से तलाश चल रही थी। मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ। फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोरैया जंगल निवासी विक्रम उम्र लगभग 30 वर्ष का शव तीसरे दिन सिकंदरपुर गांव के किनारे पानी से बरामद हुआ है। शव मिलने का पता चलने पर परिवार सहित कोरैया जंगल गांव में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया रपटापुल से डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शव का पंचायत नामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।