
भीरा में व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल ले गए परिजन
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे में एक सीमेंट व्यापारी के बेटे भीरा में व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल ले गए परिजन
लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे में एक सीमेंट व्यापारी के बेटे ने अज्ञात कारणों के चलते लाइसेंसी राइफल से खुद को मार ली है। आनन फानन में परिजन घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने मौके से राइफल बरामद कर ली है जो व्यापारी की है। सोमवार की दोपहर भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे में सरिया सीमेंट व कलर, पेंट के व्यापारी सुखदेवराज खन्ना के छोटे बेटे 27 वर्षीय अमित खन्ना ने घर में हुई कुछ कहासुनी के बाद घर में रखी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
परिवार वाले निजी वाहन से अमित को लेकर जिला अस्पताल चले गए हैं। भीरा एसएचओ रोहित दुबे ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घर में कोई पुरुष नहीं था। लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली गई है। अब वह जिला अस्पताल जा रहे हैं। एक घंटे बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि घटना किन कारणों से हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




