Lakhimpur Khiri News: शारदा नदी में दूसरे दिन बरामद हुआ राहुल का शव
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur Khiri News: खमरिया जिले के मड़वा गांव में 18 वर्षीय राहुल का शव रविवार को शारदा नदी से बरामद हुआ। वह शौच के लिए गया था जब उसका पैर फिसलकर वह पानी में डूब गया। रविवार रात की तलाश नहीं हो सकी थी, लेकिन सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

Lakhimpur Khiri News: खमरिया। रविवार को शारदा नदी में डूबे राहुल का शव सोमवार की सुबह बरामद हो गया। ग्रामीणों ने पानी मे शव उतराता देख उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खमरिया थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र पप्पू रविवार की शाम शारदा नदी के किनारे शौंच के लिए गया था। जहां पैर फिसल जाने से वह पानी में डूब गया था। रविवार की शाम अंधेरा हो जाने को वजह से राहुल की तलाश नहीं की जा सकी थी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने राहुल का शव पानी में उतराता हुआ देखा तो शव बाहर निकाला।
पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।

