Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTragic Deaths of Two Women in Lakhimpur Suspected Suicides Linked to Domestic Issues
अलग-अलग क्षेत्रों में फंदे से लटककर दो महिलाओं की मौत

अलग-अलग क्षेत्रों में फंदे से लटककर दो महिलाओं की मौत

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में दो महिलाओं की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पहली घटना में 30 वर्षीय कोमल ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या की, जबकि दूसरी घटना में 40 वर्षीय आरती देवी ने घरेलू विवाद के चलते फंदे से लटककर जान दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nov 13, 2025 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

लखीमपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फंदे से लटककर दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव जानकीनगर ग्रंट की है। गांव निवासी सत्यम की 30 वर्षीय पत्नी कोमल ने बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजननों ने बताया कि एक साल शादी को हुए थे, कोमल गर्भ से थी। पता नहीं उसने यह कदम क्यों उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोहम्मदी क्षेत्र के गांव भगनापुर में आपसी कलह के चलते विवाहिता मकान के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से छत के कुंडे में लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई। गांव भगनापुर निवासी 40 वर्षीय आरती देवी की शादी रोहित से हुई थी जिससे उसने दो पुत्री और एक पुत्र को जन्म दिया था। जिसने मकान के भीतर कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई हैं। ससुरालियों ने अपने को फसता देख उसके शव को छोड़कर भाग निकले पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंच कर जमीन पर पड़े बेटी के शव को देखकर आग बबूला हो गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। निरीक्षक उमेश चौरसिया के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा जांच में आपसी कलह के चलते आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।