
नहाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Lakhimpur-khiri News - पिपरझला, संवाददाता। पानी के मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर बाद नहाते समय हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्
पानी के मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर बाद नहाते समय हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मितौली थाना क्षेत्र की मढिया बाजार चौकी क्षेत्र के गांव पचदेवरा निवासी 50 वर्षीय महेंद्र वर्मा गुरूवार दोपहर करीब दो बजे करंट की चपेट में आ गए। बताते हैं कि महेंद्र नहाते समय मोटर में उतरे करंट की चपेट में आ गए थे। घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल मोतीपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय पर भेजा है। महेंद्र के विवाह के काफी समय बाद भी कोई संतान नहीं है। पत्नी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


