Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTragic Death of Former Pradhan s Son on Diwali Night
पूर्व प्रधान के बेटे की जीने की सीढ़ियों से गिरकर मौत, मचा कोहराम

पूर्व प्रधान के बेटे की जीने की सीढ़ियों से गिरकर मौत, मचा कोहराम

संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - दीवाली की रात, पूर्व प्रधान की पत्नी के छोटे बेटे नितेश राठौर की दो मंज़िला मकान की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। गंभीर हालत में मितौली सीएचसी लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने...

Tue, 21 Oct 2025 11:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

दीवाली की रात पूर्व प्रधान के छोटे बेटे की जीने की सीढ़ियों से गिर कर मौत हो गई। उसे काफी नाज़ुक हालत में मितौली सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराएं ही अंतिम संस्कार कर दिया है। मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेनपुर की पूर्व प्रधान शान्ति देवी पत्नी धर्मेश राठौर के छोटा बेटे 25 वर्षीय नितेश राठौर सोमवार को दीपावली की रात दो मंज़िला बने मकान पर गया था। बताते है कि जीने की सीढ़ियां वापस उतरने समय उसका पैर अचानक फिसल गया।

इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी मितौली ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मितौली पुलिस से पोस्टमार्टम नही कराने की मांग के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 5 माह पहले भी हो चुकी है एक बेटे की मौत पूर्व प्रधान के तीन बेटों विकास, शिवम व नितीश में बडे बेटे विकास की करीब 5 माह पहले हैदराबाद थाना क्षेत्र में खेत की सिंचाई करते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वहीं छोटे बेटे नितेश राठौर की दीवाली की रात मौत हो गई। दो बेटों के खोने से परिवार बुरी तरह से टूट गया है। नितेश की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।