मासूम ने दबाया ई रिक्शा का एक्सीलेटर, दबकर मौत
Lakhimpur-khiri News - मितौली थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बालक की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक ने चाबी निकालना भूलकर ई-रिक्शा खड़ा किया था। वहीं, गोला थाना क्षेत्र में एक पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत हो गई और उसके परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

मितौली थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। चार साल के बालक ने खेल-खेल में ई रिक्शा का एक्सीलेटर दबा दिया। ई रिक्शा भाग पड़ा और आगे जाकर पलट गया। उसके नीचे दबकर मासूम की मौत हो गई। गांव डलुआपुर के रहने वाले ई रिक्शा चालक सियाराम पड़ोस के गांव मुड़िया में चक्की पर आटा लेने जा रहा था। इस दौरान दानपुर गांव के पास उसने ई रिक्शा खड़ा कर दिया और चाबी निकालना भूल गया। चालक सियाराम पान मसाला लेने दुकान पर चला गया। उसी समय गांव निवासी बहादुर का चार वर्षीय बेटा कार्तिक ई-रिक्शा पर बैठ गया।
उसने उसका एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे खाईं में पलट गया। कार्तिक ई-रिक्शा के नीचे दब गया। पास पड़ोस के लोगों ने ई-रिक्शे को उठाकर कार्तिक को बाहर निकाला। आनन फानन में परिजन कस्ता लाकर निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मितौली थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया। पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत थाना गोला क्षेत्र की नानक चौकी के आगे अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ ससुराल से बाइक पर सवार होकर खुटार स्थित घर लौट रहे परिवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा और युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा। शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र के खुटार निवासी कलीम मंगलवार को गोला अपनी ससुराल आए थे। बताते हैं कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने 10 वर्षीय बड़े बेटे हसनेन, छह वर्षीय हसन और पत्नी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। नानक चौकी के आगे पिकअप की टक्कर से हसनेन की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हसन की हालत गंभीर होने डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि पत्नी और कलीम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


