
बाइक से ससुराल जा रहे युवक पर गिरा पेड़, मौत
Lakhimpur-khiri News - गांव प्रतापपुर के प्रदीप कुमार अपनी पत्नी और साले की बेटी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। नहर पटरी पर एक पेड़ गिरने से प्रदीप की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्ची घायल हो गईं। घायलों का इलाज जिला...
थाना फरधान क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी एक युवक अपनी पत्नी और साले की बेटी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। रास्ते में नहर पटरी पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई, जबकि युवक की पत्नी और बच्ची घायल है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। थाना फरधान क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी शत्रोहन लाल का 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार मंगलवार की शाम करीब आठ बजे अपनी पत्नी रेखा और साले की बच्ची के साथ बाइक से कोड़ारा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही प्रदीप बाइक से नहर पटरी पर पहुंचा था अचानक एक विशालकाय पेड़ उनके उपर आ गिरा।
घटना में पेड़ के नीचे दबकर प्रदीप की मौत हो गई, जबकि पत्नी रेखा और बच्ची घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




