युवक की बस की चपेट में आने से मौत
Lakhimpur-khiri News - खीरी जिले के मोहम्मदाबाद पारपुरवा के निवासी मुकेश, जो 25 वर्ष के थे, शुक्रवार की शाम सब्जी खरीदने गए थे। हाइवे पर अचानक एक बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना खीरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद पारपुरवा निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर से पैदल बाबागंज बाजार सब्जी लेने गया था। बताते हैं कि हाइवे पर बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खीरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद पार पुरवा निवासी रामबली का 25 वर्षीय बेटा मुकेश शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बाबागंज बाजार सब्जी लेने गया था। बताते हैं कि हाइवे पर अचानक वह बस की चपेट में आ गया, हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


