मोहम्मदी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई शाहजहांपुर रेफर

Mar 07, 2026 02:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - मोहम्मदी में शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 30 वर्षीय गिरधारी की मौत हो गई, जबकि उसके मौसेरे भाई सूरज को गंभीर चोटें आईं। गिरधारी का इलाज मोहम्मदी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन वह दम तोड़ दिया। सूरज को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मोहम्मदी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई शाहजहांपुर रेफर

मोहम्मदी। मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर आई हॉस्पिटल के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके मौसेरे भाई को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार महेशपुर निवासी 30 वर्षीय गिरधारी अपनी बाइक पर पीछे 25 वर्षीय मौसेरे भाई सूरज को बैठाकर रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार देर रात आई हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल पहुंचते ही गिरधारी ने दम तोड़ दिया। वहीं सूरज की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए शाहजहांपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।