हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - रजागंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दिलीप भार्गव की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें लादकर भट्ठे पर जा रहे थे, जब अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गए। दिलीप की शादी 5 तारीख को तय थी, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया।

 हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

रजागंज क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों भरे घर को मातम में बदल दिया। ग्राम खजुहा निवासी दिलीप भार्गव पुत्र रामनरेश भार्गव की ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप भार्गव थाना हरगांव क्षेत्र के करमानी मोड़ स्थित मावा ईंट उद्योग भट्ठे पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट उतारकर भट्ठे तक पहुंचा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रॉली को तेज झटका दे दिया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर दिलीप ट्रॉली के नीचे आ गए और दब गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि दिलीप की शादी 5 तारीख को तय थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय सीतापुर भेज दिया। वहीं, शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।