सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

Mar 03, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - सोमवार को भवानीपुर गांव के पास एक अधेड़ का शव सड़क किनारे मिला। मृतक जगतपाल (55) अपनी रिस्तेदारी सेमरा से लौट रहे थे, जब उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में कोहराम मचा है।

सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

फरधान थानाक्षेत्र के लीलाकुआं बीट के भवानीपुर गांव के पास सोमवार को एक अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लीलाकुआं बीट प्रभारी महेश कुमार तिवारी ने बताया कि सदर कोतवाली के बाजपेयी गांव के रहने वाले जगतपाल (55) अपनी रिस्तेदारी सेमरा गये थे। रात में आते समय भवानीपुर मोड़ पर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर गयी। सुबह घर वालो ने पता लगाया तो जगतपाल का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।